उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में पूरे भारत में मौसम शुष्क
Cow Mat बना हुआ है। हालांकि, उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू हो गई है। इससे गुजरात और मध्य प्रदेश में बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़, ओडिशा
Spray Nozzle और तेलंगाना तक इन ठंडी हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे वहां भी न्यूनतम तापमान नीचे गिरने की संभावना है।
पहाड़ों पर दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय आने वाले दिनों में उत्तर भारत में दो नए पश्चिमी
Cow Mat विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाले हैं। पहला १३ फरवरी को पहुंचेगा, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देगा। इसके बाद १७ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation) बनने के
Spray Nozzle कारण १७ से १९ फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में फिर से बारिश की संभावना बन रही है।











